विनय सहस्त्रबुद्धे बने आईसीसीआर के अध्यक्ष

समृद्धि भटनागर

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद विनय सहस्रबुद्धु को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह जाने माने विद्वान लोकेश चंद्रा का स्थान लेंगे। विदेश मंत्रालय से संबद्ध स्वायत्त संस्था के रूप में आईसीसीआर अन्य देशों के साथ भारत के सांस्कृतिक संबंधों और संपर्क को संचालित करती है। सहस्रबुद्धे की नियुक्ति पर अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है। वह लोकेश चंद्रा का स्थान लेंगे। गौरतलब है कि आईसीसीआर अन्य देशों के साथ भारत के सांस्कृतिक संबंधों और संपर्कों को संचालित करती है। आईसीसीआर की स्थापना 1950 में स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *