पापों के नाश के लिए बुद्ध पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान लाभकारी

हरिद्वार। वैशाख की पूर्णिमा के दिन बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। बुद्ध पूर्णिमा बौध धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे बड़ा दिन माना जाता है। इस साल यह 30 अप्रैल को है। वैशाख की बुद्ध पूर्णिमा का अपना अलग महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान विष्णु ने अपने 9वां अवतार लिया था। ये अवतार भगवान बुद्ध के नाम से लोकप्रिय है।
इस माह होने वाली बुद्ध पूर्णिमा को सिद्धी योग बन रहा है। कहते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन लिया स्नान कई जन्मों के पापों का नाश करता है। इस दिन गंगा स्नान करने से जन्मों के पाप से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति का संचार होता है।
इस दिन प्रात: स्नान कर पूरे दिन का उपवास रखना चाहिए। रात के समय फूल, धूप, दीप, अन्न, गुड़ आदि से चंद्रमा की पूजा कर उन्हें जल चढ़ाना चाहिए। पूजा के बाद श्रेष्ठ ब्राह्मण को जल से भरा हुआ घड़ा और विभिन्न प्रकार के पकवान दान करना चाहिए। इसके अलावा स्वच्छ जल से भरे हुए घड़े के साथ ब्राह्मण को सोना दान करना बहुत शुभ माना जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *