क्विज कर मनाया गणतंत्र उत्सव, दिया पर्यावरण का संदेश

नई दिल्ली। करीब पांच सालों से लगातार क्विज के माध्यम से बच्चों में देशभक्ति की अलख जगाने वाली संस्था ‘पंचकोसी’ ने बापरोला के जय विहार में गणतंत्र दिवस उत्सव मनाया। इस बार क्विज में बच्चों से आजादी के वीरों, राष्ट्रीय ध्वज, संसद और संविधान के साथ पर्यावरण बचाने संबंधी सवाल पूछे गए। क्विज ‘देश के लिए 10 सवाल’ में स्थानीय छह स्कूलों शांति आइडियल पब्लिक स्कूल, आशा भारती पब्लिक स्कूल, ग्रीन वैली स्कूल, नगर निगम विद्यालय, आकाश इंटरनेशनल एवं गवर्नमेंट ब्यायज सीनियर सेकेंड्री स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया, जिसमें प्रिंस, मिथिका और अनुष्का ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार जीते। पंचकोसी के महासचिव एवं क्विज प्रस्तुतकर्ता सुशील देव ने बताया कि क्विज में अन्य स्थानीय बच्चों ने भी हिस्सा लिया। क्विज प्रतियोगिता में इस बार पर्यावरण से संबंधित थीम ‘सांस लो और सांस लेने दो’ रहा, जिसका मकसद बच्चों में राष्ट्र, संविधान और देशहित में सामान्य ज्ञान के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था।

इस अवसर पर बाल कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। पर्यावरण बचाओ थीम पर ही बच्चों के बीच चित्र प्रतियोगिता करवाई गई। जबकि सुबह में बैंड बाजे के साथ बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। उनके हाथों में तिरंगे के साथ स्लोगन लिखी कई तख्तियां थीं जो पर्यावरण और देशभक्ति का संदेश दे रही थीं। बच्चों ने भारत माता की जय के नारे और देशभक्ति धुनों के साथ हरफूल विहार और जय विहार की गलियों को गुंजायमान कर दिया। मुख्य अतिथि विधायक महेंदर यादव थे, जबकि कांग्रेस पार्टी के विनय मिश्रा, भाजपा की अमृता रश्मि, आप के रवींदर सोलंकी समेत कई गणमान्य शंभूनाथ शास्त्री, चंदा बेगम, मनीष राठौर, हरीश शर्मा, जीतेंद्र लाल, राजेंद्र कुमार, राम वसंत पाल, श्रीधर गुप्ता, कैप्टेन केएस भंडारी, सुनील तिवारी, बीआर विश्वकर्मा और रवि शर्मा आदि मौजूद रहे। आयोजन में सामाजिक संस्था पूर्वांचल जन-गण मंच का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *