ओडिशा में लोकसभा और 35 विधानसभा सीटों के लिए एक साथ मतदान

भुवनेश्वर। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए गुरुवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। पांच लोकसभा और 35 विधानसभा सीटों के लिए एक साथ मतदान हो रहा है। माओवाद प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों में शाम चार बजे और बाकी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शाम छह बजे होगा।

लोकसभा की पांच सीटों आस्का, बरगढ़, बलांगीर, कंधमाल और सुंदरगढ़ में लोग वोट डालने के लिए कतार पर खड़े हैं। पोलसरा, कविसूर्यनगर, खलिकोट, आस्का, सोरडा, सानखेमुंडी, हिंजिली, बरगढ, पद्मपुर, बिजेपुर भटली, अताबिरा, झारसुगुडा, ब्रजराजनगर, बलांगीर, लोइसिंहा, टिटिलागढ, पाटनागढ, कंटाबांजी, सोनपुर, वीरमहाराजपुर, फुलबाणी, जी उदयगिरि, बालिगुडा, बौद्ध, कंटामाल, भंजनगर, दशपल्ला, सुंदरगढ, तलसरा,राजगांगपुर. राउरकेला, रघुनाथपल्ली, वीरमित्रपुर और बणाई विधानसभा सीट पर भी वोटिंग जारी है।
पांच लोकसभा सीटों के लिए 35 और 35 विधानसभा सीटों में 244 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *