आर्यभट्ट काॅलेज में मैराथन दौड़


नई दिल्ली / टीम डिजिटल। 
आर्यभट्ट काॅलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग व एन.एस.एस. यूनिट ने मिलकर समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के लिए 9 अगस्त को तीन किलोमीटर की एक दौड़ का आयोजन किया। इसे रन फाॅर सेल्फ का नाम दिया गया। इस जागरुकता अभियान के मुख्य अतिथि सांसद मीनाक्षी लेखी, पूर्व विधायक अनिल शर्मा और काॅलेज के प्राधानाचार्य डाॅ मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरूआत कराई।

यह दौड़ आर्यभट्ट काॅलेज से शुरू होकर स्प्रिंगडेल स्कूल से होते हुए काॅलेज के मुख्य द्वार पर संपन्न हुई। इस दौड़ में विभिन्न काॅलेजों के 320 विद्यार्थियों ने एवं आर्यभट्ट काॅलेज के टीचिंग और नाॅन-टीचिंग विभाग ने हिस्सा लिया। इस दौड़ में महिला और पुरुष वर्ग के लिए बराबर ईनाम की राशि तथा उपहार दिये गए।

शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यापक डा. अनुज चैधरी ने बताया कि दौड़ हमारी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमको नियमित रूप से करते रहना चाहिए। हम समाज में इस दौड़ के माध्यम से लोगों को जागरूक करना चाहते हैं, और उनको संदेश देना चाहते है कि जब आप स्वस्थ रहेंगे, तो समाज स्वस्थ रहेगा, और जब समाज स्वस्थ रहेगा तो देश भी स्वस्थ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *