कौशिक इंक्लेव में भाजपा सदस्यता अभियान, राष्ट्ीय नेता संजय मयूख हुए शामिल

 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्ीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस प्रकार से कार्य कर रहे हैं, वह विरले है। बदलाव तो साल 2014 में ही हो गया था। अब तो जनता से किए गए वादों को किस प्रकार से कितनी जल्दी पूरा किया जाए, इस पर सरकार काम कर रही है। सबका साथ, सबका विकास केवल कहने के लिए नहीं है। हमारे प्रधानमंत्री दिन-रात कार्य कर रहे हैं। तभी तो आज की तारीख में देश ही नहीं, विदेशों में भी जब चुनाव हो रहे हैं, तो नरेंद्र मोदी की बात होती है। इज्ररायल के चुनाव में वहां के राजनीतिक दल नरेंद्र मोदी के नाम का सहारा ले रहे हैं। इसलिए हम सभी देशवासियों का यह कर्तव्य हो जाता है कि हम अपने प्रधानमंत्री का हाथ मजबूत करें। इसके लिए हर घर में भाजपा का कार्यकर्ता होना चाहिए।

श्री संजय मयूख बुराडी विधानसभा के कौशिक इंक्लेव में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समारोह का आयोजन करने के लिए नंद किशोर चौधरी का विशेष आभार प्रकट किया और इसी प्रकार आगे भी कार्य करने की सलाह दी। बता दें कि नंद किशोर चौधरी बीते कई सालों से भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वे पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली प्रदेश भाजपा के मंत्री हैं।

इस आयोजन में पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह ने नंद किशोर चौधरी की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे मोर्चा का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने कर्तव्य को बेहतर तरीके से समझता है। संगठन के लिए क्या बेहतर है ? जनता के हित में कौन से कार्य हैं, उसी पर हमारा फोकस रहता है। मनीष सिंह ने दिल्ली प्रदेश भाजपा सहित केंद्र सरकार और पार्टी की नीतियों के साथ भाजपा सदस्यता अभियान के बारे में अपने विचार प्रकट किए।

सदस्यता अभियान में राजू चौधरी, अनिकेत कुमार, अनिमेष चौधरी, संयम गुप्ता, पवन कुमार, संजय पाल सहित कई युवाओं को भाजपा का सदस्य बनाया गया। इन लोगों को संजय मयूख, मनीष सिंह सहित उपस्थित अन्य नेताओं ने सदस्यता दिलाई। बुराडी के निगम पार्षद अनिल त्यागी, झाडौदा की निगम पार्षद रेखा सिन्हा सहित भाजप नेता के के राय, जगत राम गुप्ता, महरौली जिला पूर्वांचल मोर्चा के महामंत्री अजय कुमार कर्ण सहित पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। आयोजन के दौरान मंच संचालन भाजपा नेता सुरेश त्रिवेदी जी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन नंद किशोर चौधरी की ओर से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *