भाजयुमो बांटेगा लाखों मास्क और सैनिटाइजर: प्रभात श्रीवास्तव

पटना। कोरोना से लोगों को राहत दिलाने के लिए अब बिहार में प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा ने कमर कस लिया है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजधानी पटना में 20 लाख मास्क और सैनिटाइजर बांटने का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान सैकडों लोगों को मास्क और सैनिटाइजर दिया गया।
भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात श्रीवस्ताव ने बताया कि भाजयुमो बिहार प्रदेश ने निर्णय लिया है कि वह राज्य के हर जिले और गांव तक जाएगी। मास्क और सैनिटाइजर का वितरण करेगी। यह सिलसिला आज से शुरू हो गया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्गेश सिंह के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में मैं स्वयं उपस्थित था। भाजयुमो लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक भी कर रही है। बहुत अधिक जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दे रही है। आज के कार्यक्रमू में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्क्ष नितिन अभिषेक, पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक बंटी, प्रदेश क्षेत्रिय प्रभारी मनीष सिंह, पटना महानगर महामंत्री मयंक जायसवाल सहित कई भाजयुमो के नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *