हर घर भाजपा की अलख जगाएंगे: विभय कुमार झा

 

बाबूबरही (मधुबनी)। स्वयंसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व युवा भाजपा नेता विभय कुमार झा लगातार मिथिला के अलग अलग क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में वे बाबूबरही विधानसभा के कई गांवों में पहुंचे और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यों के बारे में लोगों को जागरूक किया। पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से केंद्र सरकार ने बेहतर कार्य किया है, उसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। युवा भाजपा नेता विभय कुमार झा ने कहा कि हम लगातार अपने क्षेत्र में सामाजिक स्तर पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस कोरोना काल में जो हमसे बना, हमने राहत अभियान चलाया है। हमारी संस्था अभ्युदय अभी भी लोगों के संपर्क में हैं। बाढ को लेकर हमारी चिंता शुरू हो गई है। एक सामाजिक संस्था के अध्यक्ष होने के नाते मेरी जो जिम्मेदारी है, मुझे उसका भान है। उन्होंने कहा कि एक भाजपा कार्यकर्ता होने के नोते मैं लगातार मिथिला के अलग अलग क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार कर रहा हूं। बिहार सरकार लगातार बेहतर कार्य कर रही है। स्वयं नीतीश कुमार मिथिला का दौरा कर रहे हैं।

बता दें कि बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र के तेघडा पंचायत में स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ कई ग्रामीणों ने एक आपसी मुलाकात का कार्यक्रम भी रखा था। इस कार्यक्रम कें अभ्युदय के अध्यक्ष विभय कुमार झा को सम्मानित किया गया। उसके बाद पंचायत के कई गांवों में भाजपा और केंद्र सरकार सहित राज्य सरकार के कामों को लेकर ग्रामीणों को बताया गया। विभय कुमार झा के साथ बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी श्री रामपरीक्षण चौधरी , भाजपा नेता अजय कुमार कर्ण, पंचायत के मुखिया योगेन्द्र सिंह, पार्टी नेता विनोद कर्ण सहित कई लोगों ने गांवों का दौरा किया।

ग्रामीणों से बातचीत में भाजपा नेता विभय कुमार झा ने कहा कि मिथिला की माटी में कर्मवीर पैदा होते हैं। हम लोगों को अपने कर्माें पर भरोसा होता है। अपने काम के बूते पूरी दुनिया में अपना स्थान बनाते हैं। इस लिहाज से कहा जाए तो मिथिला की माटी में कर्मयोग है। हम सभी को इस बात को सदा स्मरण रखना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव होना है। दूसरे दलों के कई नेता जनता को बरगलाने भी आएंगे। इसलिए जरूरी है कि आप अच्छे और बुरे की पहचान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *