संतान की तरह रखें पौधा का ख्याल : रूपम झा

 

पटना ।  हम सब मिलकर इस विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेड़-पौधे लगाने और अपनी धरती को हरी-भरी रखने एवं संरक्षण करने का संकल्प करें। आप भी अपने आस पडोस में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। पेड़ लगाना, प्रदूषण को नियंत्रित करना एवं पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह कहना है स्वंयेसवी संस्था अभ्युदय के राष्ट्ीय अध्यक्ष विभय कुमार झा का। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने आवास के प्रांगण में उन्होंने पौधारोपण किया। इस दौरान उनकी पत्नी रूपम झा ने उनका साथ दिया।

अभ्युदय के राष्ट्ीय अध्यक्ष विभय कुमार झा ने अपनी पत्नी और बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य रूपम झा के साथ पौधारोपण करके यह संदेश दिया कि हमें अब पूरे परिवार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बात करनी होगी। विभय कुमार झा ने कहा कि जिस तरह हम अपने बच्चों के लिए साकांक्ष रहते हैं, उसी तरह हमें अपने पर्यावरण के लिए भी सतत पौधारोपण करना होगा। आज का पौधा आने वाले समय में फलदार और छायादार वृक्ष बनेगा। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि हम पर्यावरण में अपना सकारात्मक योगदान दें। विभय कुमार झा ने लोगों से आह्वान किया है कि हम लोगों को अपने जन्मदिन, संतान के जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ आदि शुभ अवसरों पर भी कम के कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा नेता रूपम झा ने कहा कि यह मेरे लिए खुशकिस्मती है कि मेरा परिवार भाजपा का है। समय और देश के साथ चलना इसकी खूबी है। आज हमने संकल्प लिया है कि समय-समय पर जहां भी जाएंगे, वहां एक पौधा अवश्य लगाएंगे। जिस तरह से हम महिलाएं अपने संतान के बारे में सोचती हैं, उसी प्रकार अब हर महिला को पौधा के बारे में भी सोचना चाहिए, तभी पर्यावरण संरक्षण होगा। विश्व पर्यावरण दिवस को आत्मसात करना होगा। यह दिवस केवल रस्मी बनकर न रह जाए, इसके लिए अभ्युदय लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। इस अवसर पर अभ्युदय के कई साथी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *