झाड़ौदा मंडल उपाध्यक्ष बनने पर चन्दर धवन को मिल रही शुभकामनाएं

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा अभी अपने संगठन विस्तार पर लगी हुई है। हाल के दिनों में भाजपा अपने जिला और मंडल की टीमों की घोषणा कर रही है। उसी कड़ी में उत्तर पूर्वी जिला भाजपा के झाड़ौदा मंडल में भाजपा कार्यकर्ता चन्दर धवन को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मंडल अध्यक्ष श्री प्रवीन चौधरी और निगम पार्षद श्रीमती रेखा सिन्हा ने मंडल उपाध्यक्ष बनने पर चन्दर धवन को शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए काम करें।

अपनी नियुक्ति पर भाजपा नेता चन्दर धवन ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि भाजपा संगठन ने मुझपर भरोसा किया और उपाध्यक्ष का पदभार दिया हैं। मैं अपने मंडल और जिला के नेताओं को यह भरोसा दिलाता हूं कि पार्टी ने जिस उम्मीद के साथ मुझे यह दायित्व सौंपा है, उस पर सौ प्रतिशत खरा उतरूंगा। एक सवाल के जवाब में मंडल उपाध्यक्ष चन्दर धवन ने कहा कि मेरे पिताजी साठ के दशक से ही स्वयंसेवक रहे हैं। पहले जनसंघ और उसके बाद भाजपा के लिए उन्होने काम किया है। मेरा परिवार स्वयंसेवक का हैं। मां भारती की सेवा के लिए हम और हमारा परिवार सदैव तत्पर रहता है।

समाजसेवी और भाजपा नेता केके शर्मा ने उनकी नियुक्ति पर बधाई और शुभकामनाएं दी। श्रीराम सेवा संस्थान के न्यासी अजय बंसल, युवा फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चौधरी ने भी चन्दर धवन की नियुक्ति पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *