गांधी के सपनों को साकार करना है हमें: विभय कुमार झा

दरभंगा। पूरा देश अपने पूज्य महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है। स्वयंसेवी संस्था अभ्युदय के युवा साथियों ने भी आज राष्ट्पिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इस अवसर पर अभ्युदय के राष्ट्ीय अध्यक्ष विभय कुमार झा ने कहा कि महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जी अपने समय से कहीं अधिक प्रासंगिक 21वीं सदी में हो गए हैं। आज समाज को अपने दोनों महापुरुषों के जीवन दर्शन से बहुत कुछ मिलता है। इनके जीवन दर्शन को समझ लिया जाए तो कई स्तर की समस्याओं का खुद ब खुद समाधान हो जाएगा। अभ्युदय इनकी नीतियों को आत्मसात करते हुए लगातार समाज कार्य कर रहा है। हमारी सोच यही है कि समाज के हर व्यक्ति तक हम विकास की रोशनी पहुंचाएं। हर वंचितों को उसका अधिकार मिले।

विभय कुमार झा ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी अत्‍यंत विनम्र और दृढ़प्रतिज्ञ थे। वह सादगी के प्रतीक थे और उन्‍होंने हमारे राष्ट्र के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। हम उनकी जयंती पर उन्हें भारत के हित में किए गए हर कार्य के लिए कृतज्ञता की समग्र भावना के साथ स्‍मरण करते हैं। विभय कुमार झा ने कहा कि हम गांधी जयंती के अवसर पर प्यारे बापू को नमन करते हैं। बापू के आदर्श सदैव ही एक समृद्ध और करुणामय भारत बनाने में हमारा मार्गदर्शन करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *