23 आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन, नवनीत सिकेरा समेत 4 बने एडीजी

लखनऊ। भारतीय पुलिस सेवा के 23 अधिकारियों को नए साल का तोहफा मिला है। उन्हें प्रोन्नति दी गई है। प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों में 6 पुलिस उप महानिरीक्षक से पुलिस महानिरीक्षक, 8 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पुलिस उप महानिरीक्षक और 9 पुलिस अधीक्षकों को भारतीय पुलिस सेवा का सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है।

1996 बैच के अधिकारी नवनीत सिकेरा,सतीश गणेश,विजय प्रकाश और ज्योति नारायण को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) से अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है वहीं 2003 बैच के आईपीएस मोदक राजेश डी राव ,हीरा लाल , विनय कुमार यादव ,संजय कुमार,शिव शंकर सिंह , राकेश सिंह और राजेश पांडेय की प्रोन्नति पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से आईजी के पद पर की गयी है।

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों में मोदक राजेश डी राव, विनय कुमार यादव, हीरा लाल, शिव शंकर सिंह, डॉ राकेश सिंह, राजेश कुमार पांडेय, अमित पाठक, विनोद कुमार सिंह, जोगेंद्र कुमार, रवि शंकर छवि, प्रतिभा अंबेडकर, नितिन तिवारी, अशोक कुमार-lll, अनिल कुमार सिंह, सुरेशराव आनंद कुलकर्णी, अमित वर्मा, श्रीमती भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, माधव प्रसाद वर्मा, सभा राज, स्वामी प्रसाद, सौमित्र यादव और रमेश शामिल है।

श्री अवस्थी ने यह भी बताया कि मोदक राजेश डी राव, विनय कुमार यादव, हीरा लाल, शिव शंकर सिंह, डॉ राकेश सिंह और राजेश कुमार पांडेय को पुलिस उप महानिरीक्षक से पुलिस महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नाति दी गई है। अमित पाठक, विनोद कुमार सिंह, जोगेंद्र कुमार, रवि शंकर छवि, सुश्री प्रतिभा अंबेडकर, नितिन तिवारी, अशोक कुमार-lll और अनिल कुमार सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद से पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गयी है। सुरेशराव आनंद कुलकर्णी, अमित वर्मा, श्रीमती भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, माधव प्रसाद वर्मा, सभा राज, स्वामी प्रसाद, सौमित्र यादव और रमेश को भारतीय पुलिस सेवा का सेलेक्शन ग्रेड अनुमन्य किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *