बुराड़ी में जलापूर्ति बाधित, भाजपा ने किया जलबोर्ड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली। झाडौदा मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष चन्दर धवन ने कहा कि दिल्ली सरकार को जनता की सुविधाओं का ख्याल रखना चाहिए। जिस जनता ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आंकड़ा दिया, आम आदमी पार्टी अब उसकी अनदेखी कर रही है। दिल्ली सरकार जनविरोधी सरकार की तरह काम कर रही है। दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों और जल बोर्ड के कर्मचारियों को वेतन नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि हम जनता की मांगों को लेकर सरकार पर लोकतांत्रिक तरीके से दबाव बनाएंगे और मेहनतकश कर्मचारियों की सुविधाओं का ख्याल रखेंगे।

बता दें कि बुधवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा के निर्देश पर बुराड़ी मेन रोड पर दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के कई निगम पार्षद और मंडल अध्यक्ष ने अपनी बातें रखीं। सभी ने स्थानीय विधायक संजीव झा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरोध में नारे लगाए। भाजपा नेता चन्दर धवन ने कहा कि हमारे झाडौदा मंडल के अध्यक्ष श्री प्रवीन चैधरी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। क्षेत्र के तमाम निगम पार्षद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार से मांग की कि जनता की मांगों को तुरंत सुना जाए।

असल में, जब से बुराड़ी के निरंकारी समागम मैदान में और यहां से सटे सिंघु बाॅर्डर पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा है, क्षेत्र की कई काॅलोनियों में जलसंकट शुरू हो गया है। क्षेत्र की जनता का कहना है कि जिन टैंकरों के जरिए हमारी काॅलनियों में पानी की आपूर्ति की जाती थी, सभी को किसानों के विरोध प्रदर्शन में लगा दिया गया है। जल बोर्ड के कार्यालय पर जब भी टैंकर के लिए कहा जाता है, तो वहां उपस्थित कर्मचारी टैंकर के नहीं होने का रोना रोते हंैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *