ठिठुर रही है दिल्ली, न्यूनतम तापमान काफी नीचे

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के कई इलाकों में हुई बर्फबारी का असर राजधानी दिल्ली और एनसीआर में दिख रहा है। मंगलवार की सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कहा गया कि दिल्ली के सफदरजंग इलाके में आज सुबह लगभग 8ः30 बजे न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया। दिल्ली का जफरपुर इलाका सोमवार के दिन सबसे ज्यादा ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक यहां के निगरानी केंद्र में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि, लोधी रोड मौसम केंद्र में भी न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर में आज सुबह घना कोहरा छाया दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक अमृतसर का न्यूनतम तापमान आज 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

One Comment on “ठिठुर रही है दिल्ली, न्यूनतम तापमान काफी नीचे”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *