कोरोना की तीसरी लहर में भारी उछाल

नई दिल्ली। देश में कोरोना की तीसरी लहर हर राज्य में देखी जा रही है। सोमवार की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,79,723 नए मामले आए, 46,569 रिकवरी हुईं और 146 लोगों की कोरोना से मौत हुई। देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 13.29% और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 7.92% है। देश  में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,033 हुई। महाराष्ट्र और राजस्थान में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 1,216 और 529 मामले हैं। ओमिक्रोन के 4,033 मरीज़ों में से 1,552 मरीज़ डिस्चार्ज हो गए हैं।

भारत में कोरोना वायरस से अब तक 4 लाख 83 हजार 936 लोगों की मौत हो चुकी है। वही कोविड-19 के कुल मामले 3,57,07,727 है। वहीं कुल रिकवरी केस 3,45,00,172 है। देश में वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 1,51,94,05,951 है। देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 13.29 प्रतिशत है। वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 7.92 फीसदी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर ) के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटों में यानी 09 जनवरी को कोरोना वायरस के लिए 13,52,717 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं देश में अब तक कोविड-19 के लिए कुल 69,15,75,352 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *