UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका दे चुकी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राहुल गांधी की टीम में प्रमुख चेहरा रहे आरपीएन सिंह बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। इसका असर जहां उत्तर प्रदेश की राजनीति पर होगा, वही झारखंड की सियासत भी हिचकोले खा सकती है। कारण, आर पी एन सिंह झारखंड कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी देख रहे थे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इनके जरिए ही कांग्रेस आलाकमान से संपर्क साधते रहे हैं।
This is a new beginning for me and I look forward to my contribution to nation building under the visionary leadership & guidance of the Honourable Prime Minister Shri @narendramodi, BJP President Shri @JPNadda ji & Honourable Home Minister @AmitShah ji.
— RPN Singh (@SinghRPN) January 25, 2022
जैसे ही मंगलवार को यह खबर सार्वजनिक हुई और स्वयं आर पी एन सिंह ने ट्विटर पर पोस्ट किया, उसके बाद इसके कई मायनों से देखा जाने लगा है। झारखंड के कई कांग्रेस विधायक इस्तीफा देंगे या भाजपा में एक साथ आ सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो झारखण्ड सरकार पर संकट के बादल घिरेंगे।
Today, at a time, we are celebrating the formation of our great Republic, I begin a new chapter in my political journey. Jai Hind pic.twitter.com/O4jWyL0YDC
— RPN Singh (@SinghRPN) January 25, 2022
दिलचस्प यह भी है कि एक दिन पहले ही कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है उसमें आरपीएन सिंह का भी नाम है। पडरौना राजघराने से आने वाले आरपीएन के जरिए बीजेपी एक तीर से दो निशाना साधने जा रही है। बीजेपी उन्हें स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ पडरौना से उतार सकती है। हालांकि, स्वामी के टिकट की घोषणा अभी नहीं हुई है।
खासबात है कि एक दिन पहले ही कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट निकाली थी। इस लिस्ट में आरपीएन सिंह का भी नाम था। किसी को भी उनके पार्टी छोड़ने की भनक नहीं थी। अचानक उनके इस्तीफे ने कांग्रेस में हलचल मचा दी है। कहा जा रहा है कि आरपीएन सिंह को पार्टी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार सकती है।