रायगढ़/ गजपति। बीजद अध्यक्ष एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भाजपा नेताओं को “पाखंडी” बताते हुए केंद्र की राजग सरकार पर ओडिशा को नजरअंदाज करने का रविवार को आरोप लगाया। रायगढ़ एवं गजपति जिलों में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए पटनायक ने ये बात कही। ओडिशा में 11 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है।
पटनायक ने रायगढ़ की रैली में कहा, “इन लोगों (भाजपा नेता) में गरीबों, महिला एवं पूरे ओडिशा के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है। ये सभी ‘बिराडी बैष्णव’ (पाखंडी) हैं।’’ पटनायक ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि केंद्र ने कभी भी ओडिशा के साथ सहयोग नहीं किया यहां तक की आपदाओं में भी और कल्याणकारी योजनाओं के मामले में भी।