ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या कांड: पति विपिन ने क्यों जलाकर मार डाली निक्की? पुलिस जांच में बड़े खुलासे

ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या कांड में निक्की को पति विपिन भाटी ने जलाकर मार डाला। पुलिस जांच में 36 लाख दहेज मांग और पार्लर विवाद का खुलासा हुआ।

"ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या कांड – निक्की को पति विपिन भाटी ने जलाकर मार डाला, पुलिस ने 36 लाख रुपये दहेज मांग और पार्लर विवाद का खुलासा किया"
ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या कांड में निक्की की मौत के बाद आरोपी पति विपिन भाटी गिरफ्तार, पुलिस जांच में दहेज और पार्लर विवाद का खुलासा।

ग्रेटर नोएडा के चर्चित दहेज हत्या मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 26 वर्षीय निक्की की मौत उसके ही पति विपिन भाटी ने कथित रूप से जलाकर कर दी थी। यह सनसनीखेज मामला तब सुर्खियों में आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें विपिन और एक अन्य महिला निक्की को बाल पकड़कर घसीटते और पीटते दिखाई दे रहे थे।

36 लाख रुपये की दहेज मांग बनी विवाद की जड़

निक्की के पिता भीकाहरी सिंह के अनुसार, शादी के बाद से ही विपिन और उसका परिवार दहेज की मांग कर रहे थे। पहले उन्होंने गाड़ी और अन्य महंगे सामान मांगे और फिर धीरे-धीरे ₹36 लाख रुपये नकद दहेज की मांग तक पहुंच गए। निक्की और उसकी बहन कंचन की शादी 2016 में इसी परिवार में हुई थी, और तभी से दोनों बहनों पर लगातार मानसिक और शारीरिक अत्याचार हो रहे थे।

ब्यूटी पार्लर को लेकर बढ़ा विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के दिन (21 अगस्त) दोपहर करीब 3.30 बजे निक्की ने पति विपिन से कहा कि वह अपनी बहन के साथ मिलकर फिर से ब्यूटी पार्लर शुरू करेंगी। विपिन ने इसका विरोध किया और कहा कि उनके परिवार में रील्स बनाना और पार्लर चलाना मंजूर नहीं है। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ी और मामला हिंसक हो गया।

"ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या कांड – निक्की को पति विपिन भाटी ने जलाकर मार डाला, पुलिस ने 36 लाख रुपये दहेज मांग और पार्लर विवाद का खुलासा किया"
ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या कांड में निक्की की मौत के बाद आरोपी पति विपिन भाटी गिरफ्तार, पुलिस जांच में दहेज और पार्लर विवाद का खुलासा।
बेटे ने सुनाई खौफनाक दास्तान

घटना का सबसे बड़ा गवाह निक्की का 6 साल का बेटा है। बच्चे ने पुलिस को बताया, “पहले मम्मी को थप्पड़ मारा, फिर लाइटर से आग लगा दी।” यह बयान पूरे मामले की भयावहता को उजागर करता है।

लंबे समय से चल रहा था अत्याचार

निक्की के परिजनों का आरोप है कि विपिन और उसका भाई काम नहीं करते और लगातार पैसों की मांग करते रहते थे। यहां तक कि उन्होंने निक्की के पार्लर की कमाई भी हड़प ली थी।

गिरफ्तारी और पुलिस एनकाउंटर

घटना के बाद पुलिस ने विपिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को गिरफ्तारी हुई, लेकिन रविवार को पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के सामने भी उसने कोई पछतावा नहीं जताया और कहा – “पति-पत्नी में लड़ाई होती रहती है।”
विपिन को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, उसकी मां को भी गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता के पिता की मांग

निक्की के पिता ने आरोपियों को “कसाई” बताते हुए कहा कि इन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आरोपियों को फांसी दी जाए और उनके घर पर बुलडोजर चलाया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *