प्रयाग में विहिप की बैठक, बनेगी आगामी रणनीति

अयोध्या। विहिप केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल की एक दिवसीय विशेष बैठक तथा विराट संत सम्मेलन माघ मेला प्रयाग मे 19 वा 20 जनवरी को होगी। बैठक मे देश के सैकड़ो शीर्ष संत धर्माचार्य दो दिवसीय कार्यक्रम मे श्रीराम जन्मभूमि की अद्यतन स्थित यानि फरवरी माह मे सर्वोच्च न्यायालय मे पुनः प्रारंभ हो रही सुनवाई सहित कश्मीर मे चल रही आस्थिरता इस्लामिक आतंकवाद, लवजेहाद, धर्मांत्रण, गौरक्षा, गंगा की अविरलता जैसे विषयो पर मंथन करेगे।
विहिप के प्रान्तीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के अनुसार केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल की विशेष बैठक वार्षिक कार्यक्रम का हिस्सा है। वर्ष मे दो बैठके होती है ।माघ मास मे प्रयागराज मे तथा ज्येष्ठ मास मे हरिद्वार मे होती है। जिसमे विहिप केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल के संत धर्म-संस्कृति और राष्ट्र की वर्तमान स्थित पर चिंतन मनन कर भविष्य के कार्यक्रमो की योजनाओ की रूप रेखा बनाते है।
उन्हो ने बताया विगत वर्ष नवंबर माह कर्नाटक के उड़पि मे विराट धर्मसंसद का आयोजन हुआ जिसमे तीन हजार से ऊपर संत धर्माचार्य तथा दो लाख राम भक्तो ने धर्म संस्कृति और श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण हेतु 18मार्च से 31मार्च तक राष्ट्रव्यापी अनुष्ठान का निर्णय लिया था। धर्मसंसद के निर्णय पर भी व्यापक मंथन होगा।इसके साथ ही देश के शीर्ष संतो की उपस्थिति मे श्रीराम जन्मभूमि की वर्तमान स्थित जिसमे सर्वोच्च न्यायालय मे चल रही विधिक कार्यवाई, लखनऊ मे सीबीआई न्यायालय मे चल रही विधिक कार्यवाई ,मंदिर निर्माण मे प्रयुक्त होने वाले पत्थरो के नक्काशी कार्य पर विशेष समीक्षा होने के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश मे हिन्दुओ पर हो रहे उत्पीड़न, इस्लामिक आतंकवाद गौरक्षा गंगा रक्षा तथा दक्षिण राज्यो मे मठमंदिरो की सुरक्षा पर भी व्यापक मंथन होना है। उन्हो ने कहा संत धर्माचार्यो ने सदैव राष्ट्रहित मे आवश्यक कदम उठाए है।आज श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की बात हो या हिन्दुओ की धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन मूल्यो की सुरक्षा का प्रश्न संतो का निर्णय ही विहिप के लिये मंत्र बना और संगठन ने अपने तंत्र को खड़ा कर संतो के आह्वान का हर स्तर पर पालन भी किया है।आगामी मार्च माह मे धर्मसंसद द्वारा घोषित धार्मिक कार्यक्रम मे लाखो गांवो नगरो को जोड़ा जायेगा। प्रयाग मे 19 जनवरी को होने वाली केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक तथा 20 जनवरी को संत सम्मेलन के प्रत्येक निर्णय पर भी विहिप का तंत्र खड़ा रहेगा।
विहिप मीडिया प्रभारी के अनुसार इस बैठक मे शंकराचार्य, श्रीरामानंदाचार्य, श्रीरामानुजाचार्य महामंडलेश्वर श्रीमहंत तथा श्रीराम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज,न्यास सदस्य डा- रामविलास दास वेदांती,महंत सुरेश दास,केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य शिया किशोरी शरण,महंत कन्हैया दास,विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय महामंत्री चम्पतराय,संगठन महामंत्री दिनेश चन्द्र वरिष्ठ नेता पुरूषोत्तम नारायण सिंह मार्गदर्शक मंडल संयोजक जीवेश्वर मिश्र,राजेन्द्र सिंह पंकज, अशोक तिवारी,क्षेत्रीय संगठन मंत्री अम्बरीष सिंह,काशीप्रान्त संगठन मंत्री मुकेश आदि उपस्थित रहेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *