बर्फीली हवाओं से कांपा हिमाचल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ठंड बढ़ गई है। यहां अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हाल ही में हुई बर्फबारी के चलते न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे रहा। राज्य की राजधानी शिमला में रात का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को यहां बर्फबारी हुई थी, लेकिन काफी हद तक बर्फ पिघल चुकी है।लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। चंबा जिले के डलहौजी में तापमान शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि धर्मशाला में चार डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लाहौल-स्पिति में स्थित केलोंग राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
केलोंग जिले के कल्पा में तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर इस सप्ताह हुई बर्फबारी से पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग बेहद खुश हैं। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक विजय शर्मा ने आईएएनएस को बताया, बर्फबारी के बाद पर्यटकों से हमें अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *