जोधपुर। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान पर सबसे बड़ा फैसला आ गया है। बहुचर्चित बीस साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में आरोपी फिल्म अभिनेता सलमान खान को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। सलमान खान को कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है। वहीं, सलमान के अलावा इस केस में आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम को बरी कर दिया गया है। वहीं, सलमान को पांच साल की सजा कोर्ट ने सुना दी है। सलमान को आज जेल जाना पड़ सकता है। साथ ही कोर्ट ने सलमान पर 10 हजार का जुर्माना लगाया है।
सेशंस कोर्ट में सलमान के वकील जमानत की अर्जी देंगे। सलमान खान सहित अन्य आरोपियों ने जज के सामने सभी आरोपों को खारिज किया थे। सलमान को आज सजा का ऐलान हो गया है। वह यहां से सीधे जेल जोधपुर जेल भेजे जाएंगे। आरोप है कि साल 1998 में एक और दो अक्टूबर की रात सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे ने अलग-अलग इलाकों में काले हिरण का शिकार किया था। सलमान के वकील ने कहा था कि, सलमान की जमानत की एपलिकेशन तैयार थी।
बताते चलें कि 1998 में जोधपुर में अपनी फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने के आरोप लगे थे। इस केस में उनको गिरफ्तार भी किया गया था। सलमान को पांच दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। 22 सितंबर, 1998 को उनके कमरे से पुलिस ने एक रिवॉल्वर और राइफल बरामद की थी।