खालसा कॉलेज ने जीता श्याम लाल हॉकी खिताब

नई दिल्ली। श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने •ाारी उलटफेर करते हुए 8वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल इनवीटेशनल हॉकी टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया। फाइनल में खालसा कॉलेज ने मेजबान और गत चैंपियन श्याम लाल कॉलेज को एकतरफा मुकाबले में 5-1 से रौंदा। हाफ टाइम तक खालसा कॉलेज की टीम 2-0 से आगे थी। मेजबान श्याम लाल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रबि नारायण कर और नोएडा फिजिकल एजुकेशन कॉलेज के चेयरमैन श्री सुशील राजपूत ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। दिल्ली पुलिस उपायुक्त सुश्री मेघना यादव (आईपीस) ने मैच की शुुरुआत से पूर्व दोनों टीमों को आशीर्वाद दिया।

श्याम लाल कॉलेज की टीम लगातार पांच बार से दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज पुरुष हॉकी प्रतियोगिता की चैंपियन है। श्याम लाल हॉकी टूर्नामेंट में उसने इस वर्ष अ•ाी तक एक •ाी मैच नहीं गंवाया था। विजेता खालसा कॉलेज के लिए सचिन और मोहित ने दो-दो गोल किए। मनीष ने एक गोल किया। पराजित श्याम लाल कॉलेज के लिए एकमात्र गोल ललित ने किया। श्याम लाल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर (खेल) वी एस जग्गी ने बताया कि टूर्नामेंट में वि•िान्न पोजिशनों पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरुष व महिला वर्ग में व्यक्तिगत इनाम •ाी दिए गए।

पुरुष वर्ग के अवॉर्ड

बेस्ट गोलकीपर : हरमनप्रीत (खालसा कॉलेज)

बेस्ट डिफेंडर : प्रवेश (खालसा कॉलेज)

बेस्ट हॉफ : अंकित (खालसा कॉलेज)

बेस्ट फॉरवर्ड : सचिन (खालसा कॉलेज)

बेस्ट स्कोरर : पंकज (श्याम लाल कॉलेज)

महिला वर्ग के अवॉर्ड

बेस्ट गोलकीपर : शीतल (दिल्ली विश्वविद्यालय एल्युमनस)

बेस्ट डिफेंडर : कंचन (जीसस एंड मैरी कॉलेज)

बेस्ट हॉफ : प्रियंका (श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज)

बेस्ट फॉरवर्ड : अमिता (जीसस एंड मेरी कॉलेज)

बेस्ट स्कोरर : मनीषा (दिल्ली विश्वविद्यालय एल्युमनस)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *