नयी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक महिला पत्रकार को दो नकाबपोश लोगों ने गोली मार दी। गोली महिला को बाह में लगी और वह फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि मिताली चंदोला नामक महिला को बाह में गोली लगी। उन्होंने बताया कि शायद यह पारिवारिक विवाद का मामला हो सकता है।
पुलिस ने कहा कि घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को हुई जब चंदोला अपनी कार से जा रही थी। रात के लगभग 12.30 बजे, एक अन्य कार ने अचानक ओवरटेक करने के बाद चंदोला पर गोली चला दी। पुलिस को दिए अपने बयान में, पीड़िता ने कहा कि वह अपनी ह्युंडई आई 20 कार में थी जब दूसरी कार से दो नकाबपोश लोगों ने उनका पीछा किया और उन्हें रोकने की कोशिश की।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पहले कुछ अंडे उसकी कार में फेंके और जब वह नहीं रुकी, तो उन्होंने दो राउंड गोली चला दी। उन्होंने कहा कि एक राहगीर की मदद से, वह पुलिस को सूचित करने में कामयाब रही, चंदोला नोएडा में एक समाचार चैनल में काम करती हैं और अपने पति से अलग रह रही है। पुलिस ने कहा कि वे निजी दुश्मनी समेत सभी कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि पुलिस घटना में उसके पति की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।