खराब मौसम की वजह से रोकी गई अमरनाथ यात्रा

जम्मू। जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना होने वाली अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को खराब मौसम की वजह से शुक्रवार को रोक दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 3,08,839 लोग यहां दर्शन कर चुके हैं।

पूरे देश से अब तक 3.30 लाख से ज्यादा लोगों ने इस तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के 36 किलोमीटर और गांदेरबाल जिले में 14 किलोमीटर बालटाल मार्ग से होते हुए गुजरती है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यात्रा मार्ग में खराब मौसम की वजह से अमरनाथ यात्रा निलंबित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई और यह रात में भी जारी थी। यह यात्रा तीसरी बार रोकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *