प्रधान इंक्लेव में पुलिस-पब्लिक मीटिंग
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस जनता से लगातार संवाद करके क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए कृतसंकल्पि है। इसी कडी में रविवार को बुराडी थाना के थानाध्यक्ष रमन कुमार सिंह ने प्रधान इंक्लेव में जनता से संवाद किया। लोगों ने अपने काॅलोनी से जुडी कई समस्याओं को उनके सामने रखा। कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की बात की। इस पर बुराडी के एसएचओ रमन कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि पुलिस हर कदम पर लोगों के साथ है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर क्षेत्रीय लोग किसी भी माध्यम से बुराडी थाना से संपर्क कर सकते हैं। थाना उनकी सेवा में सदैव तत्पर होगा।
इस पुलिस-पब्लिक मीटिंग का आयोजन कराने में प्रधान इंक्लवे के प्रधान नागेंद्र सिंह और सतीश त्यागी का काफी अहम योगदान रहा। नागेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र और काॅलोनी की कुछ समस्याओं को लेकर बार-बार कुछ लोग हमारे पास आते थे। कई बार हमसे फोन पर भी बात करते थे। इसलिए हमने निर्णय लिया कि क्यों न पुलिस अधिकारी के साथ ही जनता का सीधा संवाद कराया जाए। उन्होंने कहा कि हमें बेहद खुशी है कि एसएचओ रमन कुमार सिंह ने हमारे अनुरोध को स्वीकार किया और आज यह बैठक हो पाई।
क्षेत्रीय लोगों ने बुराडी थानाध्यक्ष रमन कुमार सिंह को गुलदस्ता और फूल देकर स्वागत किया। पुलिस अधिकारी ने जनता के प्रति आभार प्रकट किया।
Leave a Reply