डिजायर की प्रधान संपादक समृद्धि भटनागर को मिला सम्मान 


नई दिल्ली। हिन्दी पत्रकारिता में सराहनीय कार्य करने वाली डिजायर समूह की प्रधान संपादक समृद्धि भटनागर को सम्मानित किया गया। उन्हें द हिन्दी की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें हिन्दी काउंसिल का सदस्य मनोनीत किया गया। द हिन्दी के प्रधान संपादक तरुण शर्मा और प्रधान संपादक ईश्वरनाथ झा ने उन्हें यह सम्मान दिया।
द हिन्दी के कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार समृद्धि भटनागर को यह सम्मान दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी मातृभाषा और पारिवारिक मूल्यों के साथ भारतीय संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। जिस प्रकार से द हिन्दी की पूरी टीम कार्य कर रही है, वह सराहनीय है। उन्होंने द हिन्दी काउंसिल से जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि हम सब साथ मिलकर हिन्दी के लिए काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *