नागरिकता संशोधन कानून की सही जानकारी हासिल करें लोग: अजय बंसल

नई दिल्ली। भाजपा नेता अजय बंसल का कहना है कि देश की जनता को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में पहले पूरी जानकारी हासिल करनी चाहिए। खासकर जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, उन्हें पूरी जानकारी लेनी चाहिए। यह बेहद जरूरी है कि हमारा आपसी सामाजिक सौहार्द्र कायम रहे। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी को नागरिकता देने का कानून है, न कि किसी के नागरिकता को वापस लेने का। इसलिए इसका विरोध करने की कोई बात ही नहीं होनी चाहिए।

एक सवाल के जवाब में समाजसेवी और भाजपा नेता अजय बंसल ने कहा कि नागरिकता (संशोधन) कानून पर जागरूकता फ़ैलाने के लिए बीजेपी देश भर की प्रसिद्ध हस्तियों से संपर्क करेगी. ये लोग देश भर के लोगों को नागरिकता (संशोधन) कानून पर जानकारी देंगे। नागरिकता (संशोधन) कानून के समर्थन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावडेकर समेत कई केंद्रीय मंत्री नागरिकता कानून पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं। सभी केंद्रीय मंत्री देश में अलग-अलग जगहों पर नागरिकता कानून के समर्थन में सभा कर रहे हैं. इससे पहले नागरिकता संशोधन कानून ( (सीएए) पर देश भर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भी मोर्चा संभाल लिया है। संघ ने इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से की है। आरएसएस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की एक बैठक मेरठ के संघ कार्यालय में बुलाई थी। बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश से संघ के कई पदाधिकारी भी शामिल हुए। आरएसएस ने कहा है कि सबसे पहले उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक समाज में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में फैले भ्रम और भय को दूर किया जाना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *