दिल्ली के महापौरों की घोषणा की प्रदेश भाजपा ने

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता द्वारा दिल्ली की तीनों निगमों के शीर्ष पदों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। इसके तहत दिल्ली के उत्तरी नगर निगम, पूर्वी नगर निगम तथा दक्षिण नगर निगम के महापौर, उपमहापौर, अध्यक्ष स्थाई समिति, उपाध्यक्ष स्थाई समिति, नेता सदन और सभी जोन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। इसमें उत्तरी दिल्ली नगर निगम महापौर पद पर जयप्रकाश, उपमहापौर रितु गोयल, अध्यक्ष स्थाई समिति छैल बिहारी गोस्वामी, उपाध्यक्ष स्थाई समिति विजेंद्र यादव, नेता सदन योगेश शर्मा, जॉन के लिए केशवपुरम जॉन अध्यक्ष जोगीराम जैन, उपाध्यक्ष मंजू खंडेलवाल, रोहिणी जोन अध्यक्ष आलोक शर्मा, उपाध्यक्ष सरोज बाला जैन, करोल बाग जोन अध्यक्ष तेजराम फौर, उपाध्यक्ष बबीता भरीजा, सिविल लाइन अध्यक्ष राजा इकबाल, उपाध्यक्ष कल्पना झा, नरेला जोन अध्यक्ष जयेंद्र डबास, उपाध्यक्ष सविता खत्री, पूर्वी दिल्ली नगर निगम महापौर निर्मल जैन, उपमहापौर हरि प्रकाश बहादुर, अध्यक्ष स्थाई समिति सत्यपाल सिंह, उपाध्यक्ष स्थाई समिति दीपक मल्होत्रा, नेता सदन प्रवेश शर्मा, जॉन के लिए शाहदरा साउथ जोन अध्यक्ष भावना मलिक, उपाध्यक्ष शशी चंदना, शाहदरा उत्तरी जोन अध्यक्ष के.के. अग्रवाल, उपाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम महापौर अनामिका मिथलेश, उपमहापौर सुभाष भडाना, अध्यक्ष स्थाई समिति राजदत्त गहलोत, उपाध्यक्ष स्थाई समिति तुलसी जोशी, नेता सदन नरेंद्र चावला, जोन के लिए नजफगढ़ जोन अध्यक्ष सुमन डागर, उपाध्यक्ष सुषमा गोदारा, साउथ जोन अध्यक्ष नंदिनी शर्मा, उपाध्यक्ष माया बिष्ट, पश्चिमी जोन अध्यक्ष कर्नल बी.के. ओबराय, उपाध्यक्ष रीटा ओबेरॉय, सेंट्रल जोन अध्यक्ष पूनम भाटी, उपाध्यक्ष विनोद करोतिया नामों को उम्मीदवार के रूप में सूची जारी की गई है। अब उपरोक्त सभी उम्मीदवार नोटिफिकेशन के आधार पर अपना नामांकन भरेंगे और 24 जून को प्रक्रिया के अनुसार सभी पदों पर प्रत्याशी मनोनीत हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *