युग पुरुष हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय: विभय कुमार झा

पटना। स्वयंसेवी संस्था के राष्ट्ीय अध्यक्ष विभय कुमार झा ने कहा हमने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पटना के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के निकट गरीबों और वंचितों के बीच फल वितरण किया। इसके साथ ही बहादुरपुर गुमती, गांधी मैदान, एक्जीविशन रोड पर हमारी संस्था की ओर से फल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि पंडित जी प्रेरणा और मार्गदर्शन को हम नमन करते हैं। उनका पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा । दीनदयाल जी द्वारा दिया गया मानवीय एकता का मंत्र हम सभी का मार्गदर्शन करता है। हम भारत को एक विकसित देश बनाने के लिए कतार में खड़े सबसे अंतिम व्यक्ति की सेवा के दीनदयाल जी के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भाजपा नेता विभय कुमार झा ने कहा कि पंडित दीनदयालजी हमेशा हमारे प्रेरणा स्रोत रहेंगे। निस्वार्थ सेवा की भावना उनमें स्वाभाविक रूप से थी। उनका पूरा जीवन राष्ट्र और गरीबों की सेवा में समर्पित था। सरकार पंडित दीनदयालजी के अंत्योदय के विचार या समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय युग पुरुष हैं। उनकी देह हमारे बीच भले न हो लेकिन उनकी अक्षर देह और चेतना भारत भूमि से अलग हो ही नहीं सकती। दीनदयाल उपाध्याय केवल एक व्यक्ति या विद्वान या नेता या महापुरुष ही नहीं हैं, वह वास्तव में एक ऐसी शक्ति पुंज हैं जिनमें भारत भाग्य विधाता की प्रतिमा अवस्थित प्रतीत होती है।
विभय कुमार झा ने कहा कि हमारी संस्था अभ्युदय लगातार सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *