पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 : AAP का सीएम चेहरा होगा भगवंत मान

Punjab Assembly Elections 2022: आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को घोषणा की कि पार्टी के पंजाब अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य भगवंत मान विधानसभा चुनाव के लिए उसके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में एक कार्यक्रम में आधिकारिक तौर पर मान के नाम की घोषणा की। आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष का नाम लोगों की राय लेने के बाद चुना गया: अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने लोगों की राय के आधार पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *