गोरखपुर शहर से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 58 में से 57 और दूसरे चरण के 55 में से 47 सीटों के उम्मीवारों की घोषणा कर दी गई। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की कि केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा है। इसके साथ ही राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के सिराथु सीट से भाजपा के उम्मीदवार होंगे।

मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एक कल्याणकारी, सर्वस्पर्शी और संवेदनशील शासन पिछले 5 साल में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में दिया है। हमें विश्वास है कि 2022 के इस महापर्व में उसी स्पष्टता के साथ यूपी के जनता पुनः हमें आशीर्वाद देगी। आज गरीब कल्याण नई आशा और नया भरोसा उत्तर प्रदेश में मोदी जी के नेतृत्व में बढ़ा है। योगी जी की सरकार ने पिछले 5 साल में दंगाइयों, गुंडाराज, भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसी है। उत्तर प्रदेश की बेटियां आज रात में भी निडर होकर घूम सकती हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *