UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव की पार्टी सपा को बताया गुंडों, माफियाओं और दंगाइयों को संरक्षण देने वाली पार्टी

 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक आ रहे हैं ऐसे में सारी पार्टियां वोट इकट्ठा करने में लगे हुए हैं चाहे वह भारतीय जनता पार्टी हो समाजवादी पार्टी आरएलडी हो या फिर कांग्रेस हो सब के सब अपने विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाने में लगे हुए हैं अपने कामों को सबसे ऊपर दिखाने में लगे हुए हैं. इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य का एक बयान सामने आया है उन्होंने समाजवादी पार्टी को मौर्य ने अखिलेश यादव की पार्टी, सपा को बताय गुंडों, माफियाओं और दंगाइयों को संरक्षण देने वाली पार्टी है। मौर्य ने कहा, उनकी सूची से ही पता चलता है कि चाहे कुछ भी हो जाए, वे अपराधियों के साथ हैं। सपा के शासन में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था। जमीनों पर कब्जा करना इनका प्रमुख व्यवसाय था।

डिप्टी चीफ मिनिस्टर ने भारतीय जनता पार्टी की तारीफ करते हुए कहा, जब भाजपा सत्ता में आई तो कानून व्यवस्था चुनौती की तरह खड़ी थी। हमने इन अपराधियों के मन में कानून का डर बैठाया। अपराधी या तो जेल में रहे या बिलों में छिपे रहे।

उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकाल में 700 दंगे हुए थे, जबकि भाजपा की पांच साल की सरकार में यूपी में एक भी दंगा हुआ। सरकार ने अपनी प्राथमिकता में सबसे ऊपर कानून व्यवस्था को रखा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा की सत्ता में कभी वापसी नहीं हो पाएगी। जनता उन्हें समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कैराना से लोगों को पलायन करने के लिए मजबूर किया था, उनको सपा गठबंधन ने अपना प्रत्याशी बना दिया है।
उन्होंने कहा कि जनता ने सपा की साइकिल की हवा निकाल दी है। लोगों ने उनके गठबंधन के नकार दिया है। बसपा का कहीं अता-पता नहीं है। वहीं भाजपा के साथ सभी वर्ग के लोग हैं। भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास के नारे को हकीकत में बदला है। उपमुख्यमंत्री ने कहा अखिलेश यादव गठबंधन सहित 50 सीटें भी नहीं जीत पाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *