UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल बनाम अखिलेश यादव ,कौन जीतेगा करहल सीट?

 

 

UP Election 2022: आज अखिलेश यादव ने करहल सीट से अपना नामांकन भर दिया है लोगों में खासा उत्साह था जब बीजेपी उम्मीदवार के बारे में पूछा गया तब अखिलेश यादव को नहीं पता था कि बीजेपी कौन सा उम्मीदवार करहल सीट पर उतारेगी पर जैसे ही नामांकन भर के अखिलेश वहां से गए तभी बीजेपी के मंत्री एसपी बघेल वहां अपना नामांकन भरने आए बघेल मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा अधिकारी भी रह चुके हैं।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज मैनपुरी की कलेक्ट्रेट में पीठासीन अधिकारी के समक्ष करहल विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद श्री धर्मेन्द्र यादव एवं श्री तेज प्रताप यादव, स्थानीय विधायक श्री सोबरन सिंह उनके साथ थे ।

अखिलेश का जगह जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गुलाबी रंग के विजय रथ पर सवार सपा अध्यक्ष हाथ हिला कर जनता का अभिवादन करते रहे। सैकड़ों वाहन के काफिले के बीच सड़कों पर उमड़ी भीड़ के चलते विजय रथ के करीब एक बजे मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंची। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम थे। जवान, बच्चे-बुजुर्ग-महिलाएं और किसान बड़ी संख्या में उनके जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

बीजेपी ने अखिलेश यादव को दिया बड़ा सरप्राइज

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अखिलेश यादव ने सोमवार को मैनपुरी की करहल विधासभा सीट पर नामांकन कर दिया है। अभी अखिलेश यादव अपने चाहने वालों के बिच में ही इतने में बीजेपी ने अखिलेश यादव के लिए एक बड़ा सरप्राइज प्लान कर रखा था, बीजेपी ने करहल में अखिलेश यादव के खिलाफ अखिलेश यादव के खिलाफ बीजेपी ने एस पी सिंह बघेल को बनाया उम्मीदवार, मुकाबला इसलिए भी खास है, क्योंकि सत्यपाल सिंह बघेल पूर्व सपाई हैं. बघेल कभी मुलायम सिंह के सुरक्षा अधिकारी हुआ करते थे। बघेल अखिलेश यादव के नामांकन भरने के बाद अपना नामांकन करने पहुंचे जाएगी।

नामांकन के पश्चात अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी से नेताजी और समाजवादी पार्टी से पुराना रिश्ता रहा है। यहां के लोगों ने हमेशा समाजवादी पार्टी के साथ खड़े होकर सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाया है और नकारात्मक राजनीति को पीछे किया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा कि वे करहल से चुनाव जिताने के साथ आसपास की सीटों पर भी समाजवादी पार्टी को मौका दें।

पत्रकारों से वार्ता में ऐतिहासिक चुनाव परिणाम आएंगे। अखिलेश यादव ने  बीजेपी की तरफ इशारा करके बोला ,जो लोग नाकारात्मक राजनीति कर रहे है उन्हें यहां की जनता सबक सिखाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा अपराधी भाजपा में हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के ऊपर गम्भीर मुकदमे रहे हैं यह भाजपा के लोग खुद नहीं बता पाएंगे। अपराधियों को लेकर भाजपा को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अब तक 99 अपराधी प्रत्याशियों को टिकट दे दिया है। यह अंक थोड़ा अच्छा नहीं लग रहा है इसलिए उनको यह संख्या 100 से पार कर देना चाहिए।

अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया , कि भाजपा ने संविधान विरोधी काम किया है। किसानों, नौजवानों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं के साथ धोखा किया है। जनता भाजपा के झूठ और धोखे का सफाया करेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। कर्मचारी पुरानी पेंशन की बहाली चाहते हैं और मुख्य सचिव बैठक करके नई पेंशन के फायदे बता कर गुमराह कर रहे है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *