58 सीटों पर यूपी के 9 मंत्रियों की किस्मत आज हो रही है EVM में बंद

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा की 58 सीटों के लिए मतदान जारी है और आज शाम छह बजे तक चलेगा। जारी किए गये आंकड़ो के अनुसार पहले चरण के मतदान के दिन सुबह 9 बजे तक लगभग 8.20 फीसदी मतदान हुए हैं। नोएडा में 7.20 फीसदी मतदान हुए। वहीं मथुरा, गाजियाबाद में 8.30 फीसदी मतदान हुए। पोलिंग वूथ के बहर सुबह के समय भारी संख्या में मतदाताओं को मतदान करने के लिए लाइन में लगा देखा गया। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के साथ मतदाताओं को मतदान करते हुए देखा हया है। यूपी चुनाव के पहले चरण में 2.28 करोड़ से अधिक मतदाता 73 महिला उम्मीदवारों सहित 623 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। पहले चरण के मतदान के लिए 58 सीटों में से नौ आरक्षित विधानसभा क्षेत्र हैं।

गाजियाबाद में भाजपा सांसद जनरल वी. के. सिंह ने मतदान किया। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश का सिर्फ एक मुद्दा है कि किस पार्टी ने सुशासन दिया। पहले की सरकार के कार्यकाल और भाजपा के कार्यकाल में फर्क साफ है। हमें विपक्ष के गठबंधन से कोई परेशानी नहीं है।” भाजपा सांसद भोला सिंह ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुलंदशहर में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। आगरा के खेरागढ़ में भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने मतदान किया। उन्होंने कहा, “यह लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक बड़ा पर्व है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि घरों से निकलें और मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।”

पहले चरण के लिए शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में वोटिंग हो रही है। इस चरण में कुल 623 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ से अधिक योग्य मतदाता हैं जो राज्य विधानसभा के लिए 403 विधायकों का चुनाव करते हैं।भाजपा सरकार के नौ मंत्री- सुरेश राणा (थाना भवन), कपिल देव अग्रवाल (मुजफ्फर नगर), दिनेश खतीक (हस्तिनापुर), अतुल गर्ग (गाजियाबाद), अनिल शर्मा (शिकरपुर), संदीप सिंह (अतरौली), श्रीकांत शर्मा (मथुरा) और जीएस धर्मेश (आगरा कैंट) मैदान में हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *