दुनिया के 500 प्रभावशाली लोगों में शामिल हुईं प्रियंका

NEW YORK, NY – SEPTEMBER 21: Priyanka Chopra Visits “The Tonight Show Starring Jimmy Fallon” at Rockefeller Center on September 21, 2016 in New York City. (Photo by Theo Wargo/Getty Images for NBC)

बॉलीवुड की देसी गर्ल और जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दुनिया की 500 प्रतिभाशाली लोगों में शामिल हो गयी है। प्रियंका ने अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ ली है। वो लिंक्डइन के एक पोल में दुनिया के 500 प्रभावशाली लोगों में शामिल हो गई हैं। वह देश की ऐसी पहली बॉलीवुड कलाकार हैं जिन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। इस सूची में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानी मानी टॉक शो होस्ट ओपेरा विनफ्रे, रिचर्ड ब्रान्सन और बिल गेट्स जैसे नाम शामिल हैं। यह सूची डिजिटल मीडिया पर इन हस्तियों के प्रभाव को देखते हुए बनाई गई है। प्रियंका का इस लिस्ट में 15वां स्थान है। इस लिस्ट में हॉलीवुड स्टार्स एमा स्टोंस, विल स्मिथ, सेलेना गोमेज़, रेहाना, ड्वेन जॉनसन, लेडी गागा और एलेन डीजेनरस जैसे नाम हैं। प्रियंका को अमेरिकी टीवी शो में जाने और हॉलीवुड में काम करने के कारण सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुइ ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *