संवाद जरूरी है समाज के लिए: विजय भगत

 

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के पार्षद श्री विजय भगत ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है कि हम और आप संवाद करते रहें। जब भी कोई समस्या हो, संवाद करें। बात करने से समाधान होता है। संगठन की शक्ति पहले से अधिक मजबूत होती है। हमारी यही कोशिश रहती है कि रोजाना अपने आवास अथवा कार्यालय पर स्थानीय लोगों से संवाद करता रहूं। यह तस्वीर आज की है। आप बादली विधानसभा क्षेत्र में रहते हैं। आपको वार्ड नंबर 20 में किसी प्रकार की समस्या हो रही है और आपको लगता है कि इसका समाधान मेरे माध्यम से हो सकता है, तो आपका स्वागत है। आइए, हम और आप संवाद करें।

भाजपा नेता विजय भगत जहांगीरपुरी में अपने आवास पर क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक कर रहे थे। क्षेत्रीय लोग अपनी अपनी समस्याओं को लेकर उनके पास आए हुए थे। दिल्ली नगर निगम से जुडी जो भी समस्याएं होती हैं, क्षेत्रीय लोग सवेरे सवेरे जहांगीरपुरी आते हैं। सेवेरे से ही विजय भगत लोगों से मिलना जुलना शुरू कर देते हैं। निगम पार्षद विजय भगत ने कहा कि अभी अधिकतर लोगों की समस्या गंदे पानी को लेकर है। दिल्ली जल बोर्ड को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। उन्होंने कहा कि हमने निगम अधिकारियों और दिल्ली सरकार से आग्रह किया है कि क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *