नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर युवाओं का घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस ने इस घोषणापत्र को ‘भर्ती विधान’ नाम दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि रोज़गार हम आपको कैसे और किस प्रकार से दिलाएंगे, यह सब हमने इस मेनिफेस्टो में लिखा है। इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के युवाओं के साथ बात की है और जो उनके विचार है वह हमने इस मेनिफेस्टो में डाले हैं।
इस अवसर पर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि ये जो ‘भर्ती विधान’ है, इसे बनाने के लिए हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे यूपी में युवाओं से बात की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। उन्हीं चर्चाओं से ये भर्ती विधान निकला है। कहा कि आज चुनाव में जाति पर आधारित और सांप्रदायिक प्रचार किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि सकारात्मक बातें हों और आपके भविष्य की बातें हों ताकि आपका भविष्य उज्जवल हो सके। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज भारत को एक नये विजन की जरूरत है। 2014 में भाजपा ने जो विजन पेश किया है वह पूरी तरह से फेल हो चुका है। आज भाजपा के ही लोग कह रहे हैं कि कहीं कुछ गड़बड़ है।
वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इस घोषणा पत्र में खोखले शब्द नहीं, ये एक सोच है। बता दें, इस भर्ती विधान में पांच सेक्शन हैं, जिनमें युवाओं की अलग अलग समस्याओं पर फोकस किया गया है।
आज कांग्रेस मुख्यालय पर श्री @RahulGandhi जी व श्रीमती @priyankagandhi जी ने यूपी विधानसभा चुनावों के लिए युवा घोषणापत्र- भर्ती विधान को लांच किया।
युवा घोषणापत्र युवाओं के सपनों को साकार करेगा, भर्ती क्रांति लाएगा।
यूपी परिवर्तन के लिए तैयार है।#कांग्रेस_का_भर्ती_विधान pic.twitter.com/yUTB9PFAu4
— Congress (@INCIndia) January 21, 2022
प्रियंका गांधी ने कहा कि जिन प्रदेशों में हमारी सरकार है, वहां पर रोजगार की हालत उत्तर प्रदेश के कहीं बेहतर है। यूपीए के समय का रिकॉर्ड भी आज से काफी बेहतर रहा है। हम यूपी के लिए जो घोषणाएं कर रहे हैं, वह हमारे अनुभव से ही निकला है। इस दौरान भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने रोजगार खोया है, उसका कारण है नोटबंदी, गलत जीएसटी और कोरोना लॉकडाउन। कांग्रेस ऐसे काम कभी नहीं कर सकती।
2 Comments on “UP चुनाव के लिए राहुल-प्रियंका ने जारी किया ‘भर्ती विधान’”