भाजपा में सभी दावेदार हरिद्वार और रुड़की जिलाध्यक्ष पद के लिए जोरदार पैरवी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश टीम के ऐलान के बाद पार्टी जल्द ही नए जिलाध्यक्षों की घोषणा करने वाली है. अब तक भारतीय जनता पार्टी में 14 संगठनात्मक जिले थे, जिनकी संख्या बढ़ाकर 20 की जा सकती है। हरिद्वार को भी 2 जिलों में विभाजित किया जा सकता है। हरिद्वार जिले के सक्रिय दावेदारों में आशुतोष शर्मा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है, सूत्रों के अनुसार आशुतोष शर्मा का जिलाध्यक्ष बनना लगभग तय है, क्योंकि वह प्रदेश संगठन में हैं.
मंत्री अजय कुमार के लिए बेहद खास हैं और आशुतोष शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए खुद राज्य के संगठन मंत्री द्वारा जोरदार पैरवी की जा रही है, जबकि अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल का नाम निशंक खेमे से लिया जा रहा है. अन्य दावेदारों में योगेश चौहान, विकास तिवारी, डॉ. विनोद आर्य का नाम भी चर्चा में है, वहीं पवन तोमर, दिनेश पवार, सुनील साहनी, अजीत चौधरी, किरण चौधरी और अमन त्यागी के नाम प्रमुखता से चल रहे हैं. रुड़की जिले के लिए