बलूचिस्तान के 22 जिलों और कराची के कई इलाकों में सोमवार सुबह बिजली गुल हो गई।पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने पुष्टि की कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, राष्ट्रीय ग्रिड की प्रणाली आवृत्ति आज सुबह 7:34 बजे नीचे चली गई, जिससे बिजली व्यवस्था में व्यापक खराबी आ गई।
Pakistan Electricity Breakdown: सोमवार सुबह ग्रिड फेल होने के कारण पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने कहा कि व्यवस्था बहाल करने के लिए काम चल रहा है।पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि राष्ट्रीय ग्रिड की आवृत्ति में गिरावट के कारण बिजली गुल हो गई, जिसके परिणामस्वरूप बिजली व्यवस्था में व्यापक खराबी आई।
ابتدائی اطلاعات کے مطابق آج صبح 7:34 پر نیشنل گرڈ کی سسٹم فریکوئنسی کم ہوئ جس سے بجلی کے نظام میں وسیع بریک ڈاؤن ہوا
سسٹم کی بحالی پر کام تیزی سےجاری ہے— Ministry of Energy (@MoWP15) January 23, 2023
जियो टीवी के मुताबिक मंत्रालय की घोषणा से पहले अलग-अलग बिजली वितरण कंपनियों ने बिजली गुल होने की पुष्टि की थी। क्वेटा इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी (QESCO) के मुताबिक, गुड्डू से क्वेटा जाने वाली दो ट्रांसमिशन लाइनें ट्रिप हो गईं। इसमें कहा गया है कि क्वेटा समेत बलूचिस्तान के 22 जिले बिना बिजली के हैं। लाहौर और कराची के कई इलाकों में भी बिजली गुल होने की सूचना मिली थी।
इस्लामाबाद में 117 ग्रिड स्टेशन बिना बिजली के हैं। पेशावर में भी बिजली गुल हो गई है।
وارسک سے گرڈ سٹیشنوں کی بحالی کا آغاز کر دیا گیا ہے اور پچھلے ایک گھنٹے میں اسلام آباد سپلائی کمپنی اور پشاور سپلائی کمپنی کے محدود تعداد میں گرڈ بحال کر دئے گئے ہیں
— Ministry of Energy (@MoWP15) January 23, 2023
ऊर्जा मंत्रालय, पाकिस्तान ने ट्वीट किया, “ग्रिड स्टेशनों की बहाली वारसाक से शुरू कर दी गई है और पिछले एक घंटे में इस्लामाबाद सप्लाई कंपनी और पेशावर सप्लाई कंपनी के ग्रिड की सीमित संख्या को बहाल कर दिया गया है।”