बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए तैयार हैं हम: विजय भगत

नई दिल्ली। केेंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्ीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी दिल्ली के हर बूथ के कार्यकर्ताओं को रविवार यानी 5 जनवरी को तालकटोरा स्टेडियम में बूथ प्रबंधन और सफलता का मूलमंत्र देंगे। इसके लिए हर बूथ कार्यकर्ता को तैयार रहना है। अपने निवास स्थान सह कार्यालय पर श्रद्धानंद काॅलोनी वार्ड नंबर 20 के निगम पार्षद श्री विजय भगत ने क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि हर भाजपा कार्यकर्ता को अब चुनाव के लिए कमर कस लेना है। हमारे अध्यक्ष जीत का मंत्र देंगे। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने एक के बाद एक कई ऐतिहासिक निर्णय लिया। पूरे विश्व में भारत का मान बढा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता, जो अनाधिकृत काॅलोनियों में रहती है, उसे मालिकाना हक देने का ऐतिहासिक फैसला भाजपा सरकार ने लिया है। यह बात पूरी दिल्ली की जनता को बताना है।

निगम पार्षद श्री विजय भगत ने कहा कि हमारे क्षेत्र की जनता प्रधानमंत्री उदय योजना से अवगत हो चुकी है। हमने काॅलोनियों में घूम घूमकर इसके बारे में जनता को बताया है। जहां भी किसी प्रकार की संशय थी, हमने लोगों से मिलकर उनकी समझाइश की है। हमें खुशी है कि श्रद्धानंद काॅलोनी वार्ड के भाजपा कार्यकर्ता बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जिस प्रकार से केंद्र सरकार ने कार्य किया है और भाजपा संगठन रणनीति के तहत कार्य कर रही है, जनादेश भाजपा को ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पोल खुल चुकी है। आप सरकार केवल सरकारी घोषणाएं करती रही, जमीनी हकीकत से उसका कुछ वास्ता नहीं है। दिल्ली की जनता समझदार है, वह बेहतर निर्णय लेगी। बैठक में क्षेत्रीय लोगों ने भी अपनी बातें रखीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *