चार दशक से समाज के लिए समर्पित हैं विजय भगत: दिनेश प्रताप सिंह

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा महामंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि समाज में जो लोग जनसेवा का लगातार काम करते आ रहे हैं, समाज में उन्हें मान-सम्मान मिलता है। आदर सम्मान के साथ उन्हें जो जिम्मेदारी मिलती है, वह अपने आप में उत्साहवर्धक हेाता है। मैं बीते चार दशक से विजय भगत जी के कार्यों को देख रहा हूं। झुग्गी में रहते हुए जब इनका संघर्ष का समय था, उस समय में भी ये जरूरतमंद लोगों के लिए काम करते रहे। आज भी उनकी यही आदत है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इनकी जनसेवा को देखकर ही भाजपा ने इनको संगठन और नगर निगम में महतवपूर्ण जिम्मेदारी दी। हर जिम्मेदारियों को इन्होंने बेहतर निर्वहन किया है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा के महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह विजय रथ संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। सामाजिक संगठन विजय रथ ने सफदरजंग इन्कलेव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के अपने राष्ट्रीय कार्यालय में यह आयोजन किया था। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भगत ने संगठन के स्थापना और कार्य उद्देशय को लेकर अपनी बात की। संगठन की ओर से दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों के मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों और उनके दायित्वों की घोषणा की।
विजय रथ संगठन की बैठक राष्ट्रीय कार्यालय पर हुई। इस बैठक में संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष और जिला के प्रभारी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा दिल्ली प्रदेश के महामंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री सुनील यादव, दिल्ली प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष श्री कौशल मिश्रा शामिल हुए। इन अतिथियों का संगठन की ओर से स्वागत किया गया। अतिथियों ने अपने वक्तव्य में विजय रथ संगठन के कार्यों को लेकर संतोष व्यक्त किया, साथ ही स्वयं भी समाजसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। बैठक में संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारी का अभिनंदन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *